google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गैस ‎सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट फ्री बिजली ‎मिलेगी....

Oct 31, 2023
3 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

खैरागढ़ के जालबांधा में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। इनमें छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी वहीं 200 ​यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे।

प्रियंका ने जालबांधा में आयोजित सभा में कहा ‎कि आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना होगी, जब‎कि राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क तथा परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ किया जाएगा। आठवीं घोषणा में राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने का वादा ‎किया गया है।


प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा ‎कि हमने खैरागढ़ को जिला बनाकर वादा पूरा किया है। भूपेश बघेल ने उपचुनाव में वादा किया था कि जिला बनेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही जिला बनाने की घोषणा कर दी। ‎प्रियंका गांधी ने कहा ‎कि हमारी सोच शुरू से है, जो महात्मा गांधी की सोच थी। जब तक ग्रामीण विकास पूरा नहीं होगा, जब तक ग्रामीण अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा, हम पीछे नहीं हटेंगे। ये कांग्रेस पार्टी की सोच है। उन्होंने कहा ‎कि हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की।


प्रियंका ने यह भी कहा ‎कि कांग्रेस की सरकार ने 10 हजार गौठान बनाकर लोगों को रोजगार दिया। गौठान में गोबर से कई प्रोडक्ट तैयार हो रहे हैं। गायों की देखभाल के साथ हमने लोगों को रोजगार भी दिया। भाजपा के लोगों को इसमें भी भ्रष्टाचार दिखता है। जाति जनगणना की बात पर भाजपा नेताओं की जुबान नहीं खुलती। ‎प्रियंका ने कहा ‎कि जब कांग्रेस जाति जनगणना की बात करती है तो भाजपा के नेता चुप हो जाते हैं। जब लोगों की गिनती ही नहीं होगी तो गांव का विकास कैसे करेंगे। बिहार में गिनती हुई तो ओबीसी, एससी, एसटी के आंकड़ों का पता चला। सारी पार्टी कह रही है गिनती करो। लेकिन बीजेपी के नेता ये नहीं करना चाहते हैं। ​


प्रियंका गांधी ने म‎हिला आरक्षण ‎बिल का हवाला देकर कहा ‎कि भाजपा ने वाहवाही के लिए भले ही महिला आरक्षण ‎बिल तो पास करा ‎लिया है। लेकिन हमारा दावा है ‎कि दस सालों तक ये लागू नहीं होगा। इस‎लिए आप लोग चुनाव में सोच समझकर वोट डालिए, य‎दि आप कांग्रेस का साथ देंगे तो अगले पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में फिर विकास की बयार बहेगी। उन्होंने कहा ‎कि सब्सिडी का मतलब जो आपकी संपत्ति है, आपके पैसे हैं, आपको वापस कर रहे हैं और केंद्र की सरकार आपसे छीनकर उद्योगपतियों को दे रही है। उनको कौड़ियों के दामों में बेची जा रही है। आप सोच-समझकर अपना वोट नहीं देंगे तो आगे जाकर 5 साल में छत्तीसगढ़ में भी यही नौबत आएगी।बताया जा रहा है ‎कि प्रियंका गांधी का यह दौरा बिलासपुर संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस संभाग में प्रदेश की सबसे अधिक 25 सीटें आती हैं। इसी संभाग से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया। हालां‎कि यहां की 24 सीटों में से 13 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। बीजेपी को बिलासपुर संभाग में महज 7 सीटें ही मिली थीं। जबकि 2 सीटें बीएसपी और 2 सीट जेसीसीजे के खाते में गई थी। बिलाईगढ़ सीट के शामिल होने के बाद बिलासपुर संभाग में अब कुल 25 सीटें हो गई हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html