google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यूट्यूबर को महंगा पड़ा स्टंट करना, बाइक के परखच्चे उड़ने के बाद अस्पताल पहुंचा...

Sep 18, 2023
1 min read




























































सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. चाहे फिर उन्हें अपनी जान ही खतरे में क्यों न डालनी पड़े. ताजा मामला एक यूट्यूबर का है. जिसका स्टंट करते वक्त घातक एक्सिडेंट हो गया. इनका नाम टीटीएफ वासन है. उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है. वो हाई स्पीड मोटरबाइक राइड्स के लिए जाने जाते हैं. इसी चीज को पसंद करने वाले लोग उन्हें फॉलो करते हैं. अपनी इसी लापरवाही के कारण उन्हें कई बार ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है. वासन को बहुत बार ट्रैफिक के नियम तोड़ने के चलते फाइन भी भरना पड़ा है |


हादसा उस वक्त हुआ, जब वासन रविवार को चेन्नई से कोयंबटूर जा रहे थे. बलुचेट्टी चथिराम को पार करते वक्त सर्विस लेन पर स्टंट करते वक्त वो हादसे का शिकार हो गए. वो बाइक के पहिये को ऊपर की तरफ कर रहे थे. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि वासन तेज रफ्तार में बाइक चला रहे हैं |


वो फिर अपनी बाइक के आगे वाले पहिये को ऊपर की तरफ करने की कोशिश करते हैं. तभी बाइक फिसल जाती है. वासन दूर जाकर गिरते हैं. बाइक के परखच्चे उड़ जाते हैं, वो दूसरी दिशा में जाकर गिरती है |

वासन का अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो गया था. गनीमत रही कि उनकी जान बच गई |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html