google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग....

Dec 2, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आंजनेय यूनिवर्सिटी रायपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उत्कर्ष एकेडमी की स्थापना की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सफलता पाना हर विद्यार्थी का लक्ष्य होता है और इस सफलता को वह विभिन्न आयामों में देखा है।


जिसमें एक आयाम प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से उच्च पदों पर बैठना है। विद्यार्थियों के इसी सपने को साकार करने के लिए विश्वविद्यालय यह पहल करने जा रही है। कुलपति डॉ टी रामा राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में प्रक्रिया का विकल्प होता है लेकिन परिणाम का नहीं ।


इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के दौरान विभिन्न विकल्पों पर विचार करने चाहिए। विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ बी जैन ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु प्रेरित किया। मानविकी विभाग की संकायाध्यक्ष डॉ रुपाली चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस एकेडमी की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पहले ही दिन से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना है जिससे वे स्नातक होते ही किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष राहुल तिवारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम पर चर्चा की । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ईशा चटर्जी ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अनामिका शर्मा ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में सभी संकायाध्यक्ष प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html