google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन के लिए हुआ भव्य स्वागत....

Nov 28, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कुल्लू डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा के दस विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान परिषद के लिए चयन हुआ है। ये विद्यार्थी अब 14 से 17 दिसंबर तक एनआईटी हमीरपुर में होने वाले राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में चंबा जिला की टीम का हिस्सा होंगे। शनिवार को इन विद्यार्थियों के सम्मान में परिसर में प्राचार्य अशोक कुमार गुलेरिया की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने राज्य स्तरीय बाल विज्ञान परिषद के लिए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।


जिला स्तरीय बाल विज्ञान परिषद की सीनियर विज्ञान प्रश्नोत्तरी में स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र सारांश और 9वीं कक्षा के अर्णव ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 के हर्ष ठाकुर माध्यमिक स्तर पर गणित ओलंपियाड में प्रथम आए। सीनियर स्तर पर 10वीं कक्षा का छात्र तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर स्तर पर अर्णव सिंह नरयाल उपविजेता रहे। जूनियर साइंस एक्टिविटी में कक्षा 8 की संचिता ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में 10वीं कक्षा की अन्वी कालरा और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में 12वीं कक्षा के हरदीप प्रथम स्थान पर रहे। वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट का चयन कक्षा 12वीं अपूर्वा को राज्य स्तर के लिए किया गया। दिव्य ज्योति ने इनोवेटिव साइंस प्रोजेक्ट में तीसरा स्थान हासिल किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html