google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वतंत्रता दिवस पर जय श्री राम के नारे लगाने पर छात्रों से मार पिट....

Aug 16, 2023
1 min read


























































उज्जैन के नागदा में 'मदर मैरी स्कूल' में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड के दौरान हंगामा मच गया | कुछ छात्रों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए तो टीचरों ने पिटाई कर दी | परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है | शिक्षिका मारिया शेखावत और शिक्षक विश्वजीत पर 5 विद्यार्थियों से मारपीट करने का आरोप है | जबकि शेखावत के मुताबिक, कुछ लड़के छात्राओं पर कमेंट करते हुए अभद्रता कर रहे थे तो उन्हें समझाया गया लेकिन मारपीट किसी के साथ नहीं हुई |

नागदा के रहने वाले घनश्याम सिंह ने बताया कि उनके परिवार का सदस्य मदर मैरी स्कूल में पढ़ता है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ रैली भी निकल जा रही थी. इस रैली में कुछ विद्यार्थियों ने जय श्री राम का नारा लगा दिया, जिसके बाद शिक्षिका मारिया शेखावत और शिक्षक विश्वजीत ने 5 विद्यार्थियों के साथ जमकर मारपीट की |

विद्यार्थियों ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. इसके बाद लोगों ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया | नागदा पुलिस के मुताबिक अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस मामले में विद्यार्थियों के मेडिकल भी करवाए गए हैं. बुधवार को इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html