google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डॉ अंबेडकर के जीवन संघर्ष को आत्मसात् कर आगे बढ़े छात्र छात्राएं - भगवानू...

Jan 8, 2024
1 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

शिक्षा ही एक मात्र विकास का मूल मंत्र - भगवानू....

रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 7 जनवरी 2024। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक , न्यायालय कार्य से नागपुर, महाराष्ट्र प्रवास पर थे । इस दौरान उन्होंने नागपुर स्थित ऐतिहासिक दीक्षाभूमि में जाकर संविधान के शिल्पकार डॉ अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शित फोटो चित्र करीब से देखा और उनके संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी उक्त स्थल में पहुंचे थे। स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा बाबा साहब के बताए अनुसार शिक्षा ही एकमात्र विकास का मूल मंत्र है, बच्चे बाबा साहब के जीवन संघर्ष को आत्मसात् करते हुए आगे बढ़े और अपने भविष्य को सुनहरा बनाए।

समाज की जिम्मेदारी है कि बच्चों की उचित शिक्षा का ध्यान रखा जाए, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित किया जाए, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय, महाविद्यालय, चिकित्सालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना किया जाए। उन्होंने कहा बाबा साहब ने हमें संविधान देकर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता प्राप्त करने का अधिकार दिलाया है। उन्होंने कहा हम सभी को अपनी दशा और दिशा को सुधारने के लिए शिक्षित, संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है तब जाकर बाबा साहब का अधूरा सपना पूरा होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html