google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छात्रों ने किया स्कूल बहिष्कार, दो साल से लगातार छुट्टी पर हैं टीचर्स.....

Aug 17, 2023
1 min read


























































छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम मुल्ला स्थित हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों की कमी से नाराज होकर स्कूल का बहिष्कार कर दिया है. पिछले 2 वर्षों से विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं होने से नाराज कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं ने किया स्कूल का बहिष्कार किया है|

बता दें कि इस स्कूल में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पिछले 2 वर्षों से शिक्षक नहीं है| यहां जिन शिक्षकों की पदस्थापना है वे चाइल्ड केयर के तहत 2 वर्ष से अवकाश पर हैं. सूत्रों की मानें तो किसी भी शिक्षक को 90 दिनों से अधिक अवकाश स्वीकृत नहीं होता परंतु राज्य शासन के विशेष आदेश के तहत पिछले 2 वर्षों से दोनों शिक्षिकाएं स्कूल से नदारद हैं|

शिक्षक नहीं होने के चलते आज बच्चों का आक्रोश दिखाई दिया और उन्होंने स्कूल का बहिष्कार कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे पर छात्र-छात्राएं उनकी बात को अनसुना कर बहिष्कार पर बैठे रहे|

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html