इस राज्य में विद्यार्थी और शिक्षकों पर मोबाइल फोन के प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध....पढ़े पूरी खबर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
टीचर और छात्र स्कूलों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. शुक्रवार को 11 सदस्यीय कमेटी की बुलाई गई. बैठक में तमाम बिंदुओं पर हुई चर्चा.....
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए सख्ती करने का फैसला किया गया है। इसके तहत सबसे पहले स्कूल में मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगेगा। विद्यार्थी और शिक्षक स्कूल परिसर में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी हुआ है। वहीं सुरक्षा एवं संचालन नियमावली में इसका प्रविधान भी किया जाएगा।
अब स्कूलों में मोबाइल फोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। विद्यार्थी और शिक्षक इसका प्रयोग स्कूल परिसर में नहीं कर सकेंगे। यदि वे मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े गए तो दंड दिया जाएगा। पहले चेतावनी व जुर्माना होगा और यदि इसके बाद भी इनके पास मोबाइल मिला तो निष्कासन तक किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि बैठक में मोबाइल फोन पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगाने पर चर्चा हुई और इसके लिए नियमावली में व्यवस्था की जाएगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय में हुई बैठक में कमेटी के सदस्य व अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रधानाचार्य, शिक्षक व प्रबंधतंत्र के लिए नियम बनाने के साथ अभिभावकों की भी जवाबदेही तय की जाए।
स्कूल में कोई घटना होने पर उसकी जांच डिप्टी एसपी या उससे ऊपर के अधिकारी से कराई जाए। अभी थानेदार जांच के लिए बुलाते हैं और उनका बर्ताव ठीक नहीं रहता। अगर आरोप झूठे पाए जाएं तो अभिभावक के खिलाफ भी कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। घर से स्कूल आने और स्कूल से वापस घर जाने के दौरान यदि रास्ते में कोई घटना छात्र के साथ हुई हो तो उसके लिए विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार न ठहराया जाए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments