google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संदिग्ध परिस्थिति में छात्र की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला.....

Aug 26, 2023
1 min read






























































मैनपुर में एक छात्र की मौत हो गई है, मामले में पुलिस मर्ग कायम कर लिया है. वहीं पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, दरअसल, तहसील मुख्यालय मैनपुर से 2 किमी दूर ग्राम नवमुड़ा में रहने वाला 14 साल का देवनारायण नेताम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कक्षा आठवीं जाड़ापदर में पढ़ता था, वह अपने घर में सो रहा था |


सुबह जब परिजनों को देवनारायण को कुछ काटने की आशंका हुई तो वे उसे तत्काल मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए. लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी. हालांकि अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि छात्र की मौत जहरीले कीट के काटने से हुई है या सर्पदंश से | इसलिए परिजन भी मौत की वजह को लेकर असमंजस में हैं |

फिलहाल मैनपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है, वहीं दूसरी ओर डाॅक्टरों की हड़ताल में चले जाने के कारण मृतक छात्र देवनारायण का मैनपुर में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था, जिसके बाद शव को गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौंप दिया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html