ज्यादा उठक-बैठक के कारण छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन सवालों के घेरे में....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ओडिशा में कक्षा 4 के एक छात्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि एक दिन पहले अपने तीन दोस्तों के साथ स्कूल की छत में जाने पर टीचर ने उससे उठक-बैठक लगवाई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया था। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, परिजनों का आरोप है कि स्कूल में हुई उस घटना से पहले उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था।
बुधवार को छात्र की मौत से एक दिन पहले 21 नवंबर की दोपहर को शुरू हुआ। ओडिशा के जाजपुर जिले के ओरली गांव के नित्यानंद सेठी ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने तीन दोस्तों के साथ सूर्य नारायण नोडल स्कूल की छत पर चढ़ गए थे। जब शिक्षक को यह बात पता चली, तो उन्होंने सभी बच्चों से 20 बार उठक-बैठक कराई।
इस दौरान सेठी दो बार लड़खड़ाकर गिर गया था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले मधुबन अस्पताल ले जाया गया। फिर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments