टाई से फांसी लगाकर हॉस्टल में छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी...

छ.ग. के कांकेर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है | 'प्री मैट्रिक बालक' छात्रावास के एक छात्र ने स्कूल यूनिफॉर्म की टाई से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है | घटना से हॉस्टल (छात्रावास) में हड़कंप मच गया | मामले की सूचना पर पहुंची कांकेर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है | घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है |
जानकारी के अनुसार, छात्र 9वीं कक्षा की पढ़ाई करता था और आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुर्रेपिंजोडी गांव का रहने वाला था | हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि मुझे चपरासी के माध्यम से जानकारी मिली की 9वीं का छात्र हॉस्टल के स्टडी रूम में चटाई में पड़ा हुआ है | मैंने एम्बुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया | हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि छात्र खिड़की में टाई के माध्यम से लटक कर आत्महत्या कर लिया है |
कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि हॉस्टल में जाकर जांच किया गया है | आत्महत्या का कारण अज्ञात है | पूरे मामले की जांच की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments