google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बगावत करने पर होगी सख्त कार्रवाई...

Oct 25, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोंडागांव- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा 25 अक्टूबर को पहली बार कोण्डागांव के कांग्रेस भवन पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए जीत के टिप्स दिए।


कांग्रेस भवन में महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ चंदन यादव, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी विजय जागिड़, राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, जिला प्रभारी करण देव, यशवर्धन राव, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलब, उपाध्यक्ष भगवती पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव समेत कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


मंगलवार को बस्तर पहुंची कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कोण्डागांव के कांग्रेस भवन में बातचीत के दौरान बस्तर के वर्तमान विधायकों के टिकट कटने पर बयान दिया है। कुमारी शैलजा ने कहा कि केवल बस्तर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई वर्तमान विधायकों के टिकट इस बार काटे गए हैं, जिनकी टिकट कटी है वह अपने परिवार के सदस्य हैं और उनको मनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से बगावत करने जैसी कोई बात नहीं है। कुमारी शैलजा ने कहा कि जो नहीं माने हैं उन्हें आगे देखा जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html