google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भिलाई में अजीबो-गरीब मामला: सवारी के विवाद में ड्राइवर ने खुद ही फूंका अपना ई-ऑटो....

Oct 13
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सवारी बैठाने को लेकर हुए मामूली विवाद से गुस्साए एक ऑटो चालक ने आवेश में आकर अपनी ही ई-ऑटो (E-Auto) को आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 10 अक्टूबर की है और मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पावर हाउस इलाके में सवारी बैठाने को लेकर कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद शुरू हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बेकाबू होकर ड्राइवर ने अपनी ही गाड़ी पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी।


मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html