google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वंदे भारत एक्‍सप्रेस पर पथराव ट्रेन के डिब्बों के कांच तोड़े......

Oct 4, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पीएम मोदी ने 4 ‎दिन पूर्व ‎किया था लॉन्चिंग मालदा स्टेशन पर यह घटना ‎हुई कोलकाता , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 दिसंबर 2022 को लॉन्च ‎किया था उसमें मंगलवार को मालदा स्टेशन तोड़-फोड़ की गई और पथराव ‎किया गया। पत्‍थरबाजी की इस घटना में वंदे भारत ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए हैं। हावड़ा को न्‍यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली सेमी हाई-स्‍पीड वंदे भारत ट्रेन को 4 दिन पहले ही इस रेल रूट पर लॉन्‍च किया गया था। ‎रिपोर्ट के अनुसार वंदे भारत ट्रेन पर हमले की यह घटना मालदा स्‍टेशन के समीप हुई। वंदे भारत ट्रेन पर पत्‍थरबाजी की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हलचल मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्‍यू जलपाईगुड़ी से चलकर हावड़ा आ रही थी। ट्रेन जब मालदा जिले के कुमारगंज से गुजर रही थी तो वंदे भारत पर पत्‍थरबाजी की गई। इस घटना में ट्रेन के सी-13 कोच में लगा शीशा क्षतिग्रस्‍त हो गया। भाजपा का आरोप- टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन पर पत्थर फेंके हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 30 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत संचालन शुरू किया था। अब ट्रेन पर पत्‍थरबाजी की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन पर हमला मामले के जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि प्रीमियर सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन पर किसने पत्‍थरबाजी की। वहीं बीजेपी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे टीएमसी की साजिश करार दिया है। गौरतलब है कि सेमी हाई-स्‍पीड वंदे भारत ट्रेन को पहली बार निशाना नहीं बनाया गया है इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन को अराजक तत्व निशाना बनाते रहे हैं। 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। इससे ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा था। यह घटना दुर्ग और भिलाई स्टेशन के बीच हुई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html