google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव बाराबंकी में ट्रेन को बनाया निशाना......

Aug 9, 2023
1 min read















































वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार असामाजिक तत्वों ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास पथराव की घटना को अंजाम दिया है, जिससे ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया। ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। वहीं,रेलवे के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर सी-2 को निशाना बनाया। पथराव में सीट नंबर 3 और 4 के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया।


वहीं, इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। हालांकि, ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। ट्रेन जब लखनऊ स्टेशन पर रूकी तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल के एस्कोर्ट टीम को भी घटना से अवगत कराया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस ट्रेन के उस कोच में पहुंची। अब ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों के बारे में कुछ पता चल सके। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि जिसने भी ये हरकत की है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर तीन बार पत्थरबाजी हो चुकी है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम डॉ मनीष थपल्याल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। रेलवे के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html