चोरी हो गई... बुलेट की चोरी हो गई...

बसना निवासी शिक्षक मयंक गुप्ता की बुलेट मोटर सायकाल क्रमांक CG 04 M 1015

जो बसना बिटांगीपाली हेल्थ केयर पेट्रोल पम्प के नजदीक से 16 जुलाई को चोरी हो गया है, चोरी करने वाले शख्स ने मोटरसायकल को धकेलते लिया है।
मोटरसायकल मालिक एक दुकान में व्यस्त होने के कारण इन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। टायर के निशान जमीन पर ये बता रहे है की सराईपाली की तरफ चोरों के जाने की संभावना ज्यादा लगती है। आस-पास C.C.T.V. के न होने की वजह से चोरी की गई मोटर सायकल के सुराग का मिलना मुश्किल हो रहा है।
मयंक गुप्ता ने बसना थाने में 19 जुलाई को मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट लिखवाया है।
भले देर हो रही है, लेकिन बसना पुलिस चोरी की गई मोटर सायकल को जरुर ढूंढ निकालेगी, ये उम्मीद शिक्षक मयंक गुप्ता ने लगा रखी है।
जिस किसी व्यक्ति को उक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 04 M 1015 सिल्वर कलर बुलेट दिखे तो समीप के थाने में अवश्य सुचना दे, या हमारे ब्रेकिंग ADN न्यूज़ के नंबर पर सूचित करे, सुचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जायेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments