google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शेयर बाजार में तेजी....जाने नया अपडेट

Nov 29, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

Stock Market Opening-भारतीय शेयर बाजार में तेजी लगातार जारी है और सेंसेक्स 200 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर खुलने में कामयाब रहा है. निफ्टी फिर से बीस हजार के करीब है और इस लेवल को फिर से छू चुका है. कारोबार खुलने के थोड़ी देर बाद ही निफ्टी ने 20 हजार का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर फिर से हासिल कर लिया और सेंसेक्स भी 66,500 के ऊपर चला गया है. विदेशी फंड्स की खरीदारी के चलते आज घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

कैसी रही शेयर बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 207 अंक या 0.31 फीसदी की उछाल के साथ 66,381 पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 86.85 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 19,976 पर ओपन हुआ. इस तरह निफ्टी फिर 20,000 के लेवल के करीब खुला और बैंक निफ्टी भी 44 हजार के पार होकर खुला.

कारोबार के एक घंटे बाद ऐसी है ट्रेडिंग

कारोबार खुलने के एक घंटे के भीतर ही निफ्टी 116.10 अंक या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 20,005 पर है. सेंसेक्स 387 पॉइंट या 0.59 फीसदी चढ़कर 66,561 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. यानी निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने क्रमशः 20 हजार और 66,500 के महत्वपूर्ण लेवल को पार कर लिया है.

सेंसेक्स के शेयरों की कैसी है तस्वीर

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और केवल 2 स्टॉक्स ऐसे हैं जो गिरावट के लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. नेस्ले और आईटीसी दोनों शेयर 0.15-0.15 फीसदी की गिरावट पर हैं. टॉप गेनर्स में विप्रो 2.10 फीसदी और टेक महिंद्रा 2.06 फीसदी ऊपर हैं. एमएंडएम का शेयर 2.04 फीसदी चढ़ा है और भारती एयरटेल 1.17 फीसदी की बढ़त पर है. एचसीएल टेक में 1.15 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है.

निफ्टी के स्टॉक्स भी हैं बढ़त पर

निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में बढ़त का रुख बना हुआ है और 7 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. चढ़ने वाले शेयरों में विप्रो 2.68 फीसदी तो हीरो मोटोकॉर्प 2.44 फीसदी ऊपर हैं. टेक महिंद्रा 2.20 फीसदी, एमएंडएम 2.13 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयर 1.34 फीसदी की तेजी पर हैं.

शेयर बाजार के अन्य आंकड़े

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई फायदे में रहा और साउथ कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई और हॉन्गकॉग का हैंगसेंग नुकसान में दिखे हैं. अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे. ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 81.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 783.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html