लंदन में भारत से चोरी हुई दो मंदिरों की मूर्तियां बरामद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लंदन- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को लंदन में भारत से चोरी हुई और हाल ही में इंग्लैंड में खोजी गईं 8वीं सदी की दो मंदिरों की मूर्तियों की वापसी समारोह की अध्यक्षता की.1970 के दशक के अंत में उत्तर प्रदेश के लोखारी में एक मंदिर से चुराई गई योगिनी चामुंडा और योगिनी गोमुखी की मूर्तियों को लंदन में भारतीय उच्चायोग ने इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट और आर्ट रिकवरी इंटरनेशनल के सहयोग से बरामद किया था. जयशंकर ने ब्रिटेन की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन इंडिया हाउस में मूर्तियों का अनावरण किया और कहा कि वह उनकी स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे है |
जयशंकर ने कहा, “आज यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम एक-दूसरे की संस्कृति की सराहना करना चाहते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान कानूनी, पारदर्शी और नियम-आधारित हो.” विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि मूर्तियां वापस करना बहुत महत्वपूर्ण बात है, क्योंकि ये कोई नहीं करता है और यह होना रिश्तों को और बेहतर करता है |
योगिनी, योग की एक महिला मास्टर अभ्यासी हैं. इन्हें मंदिरों में देवी के रूप में पूजा जाता है. माना जाता है कि लोखारी मंदिर में 20 योगिनी मूर्तियां हैं, जिन्हें जानवरों के सिर के साथ सुंदर महिलाओं के रूप में दर्शाया गया है. 1970 के दशक में, मंदिर को लुटेरों के एक समूह ने निशाना बनाया था, जिनके बारे में माना जाता है कि वे राजस्थान और महाराष्ट्र से स्विट्जरलैंड के रास्ते यूरोप में माल की तस्करी करते थे. अज्ञात संख्या में मूर्तियां चोरी हो गईं, अन्य को तोड़ दिया गया और शेष बची हुई मूर्तियों को बाद में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हटा दिया गया और छिपा दिया गया |
आर्ट रिकवरी इंटरनेशनल के क्रिस मैरिनेलो ने कहा, “यह पांचवीं बार है जब हम सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण टुकड़े भारत को लौटाने में सक्षम हुए हैं. हम इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट के साथ मिलकर काम करते हैं और जब वे इनमें से किसी अपना चीज की पहचान करते हैं, तो हम उन्हें वापस देने की मांग करते हैं.” लंदन में भारतीय उच्चायोग में व्यापार और अर्थशास्त्र के प्रथम सचिव, जसप्रीत सिंह सुखीजा, इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट के साथ इन मूर्तियों की बहाली पर काम कर रहे हैं, जो एक संगठन है जो भारत की खोई हुई कलाकृतियों को बहाल करने पर काम करता है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments