छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 50 लाख की मूर्ति जब्त, कार के साथ तीन गिरफ्तार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 03 अंतरर्राज्जीय तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा है. मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ 50 लाख रुपए है. बतायाज जा रहा कि तस्कर जिला अंगूल, ओडिशा क्षेत्र के मंदिर से दोनों मूर्ति को चुराकर ले जा रहे थे. इसकी सूचना पर थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल पुलिस की टीम ने आरोपियों को धर दबोचा. अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की प्रतिमा 10वीं-11वीं सदी की होने की पुष्टि पुरात्तव विभाग ने की है. कला एवं पुरातत्व की दृष्टी से पुरात्तव विभाग ने महत्वपूर्ण प्रतिमा बताई है |
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रांत से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखकर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया है. इसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई थी |
शनिवार को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल ओडिशा बॉर्डर के पास पुलिस पार्टी संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार बरगढ, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. पुलिस पार्टी को देखकर वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोड़कर तस्कर भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 03 व्यक्ति को पकड़ा. इसमें 01 व्यक्ति मौके से फरार हो गया. पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर तीनों युवक टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments