google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गेट पर PM मोदी और CM योगी की लगाई मूर्ति, अवैध जमीन पर बनाया राम मंदिर...

Jan 31, 2024
3 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

गुजरात - के रहने वाले मोहनलाल गुप्ता ने अयोध्या के राम मंदिर बनने पर अपने घर में ही राम मंदिर बनवाने की मन्नत मांगी थी. मोहनलाल ने हाल ही में अपने घर की छत पर राम मंदिर बनवा लिया. इस मंदिर में उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की मूर्ति भी लगाई है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह मंदिर अवैध जमीन पर बना है और इसकी कार्रवाई से बचने के लिए यहां पीएम और सीएम की मूर्ति लगाई गई हैं |


गुजरात के अंकलेश्वर जिले में मोहनलाल गुप्ता नाम के व्यक्ति ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर मन्नत मांगी थी. राम मंदिर के बनने पर उन्होंने अपने ही घर में राम मंदिर बनवाया है. यही नहीं, इस मंदिर में पीएम मोदी और सीएम योगी की मूर्ति भी बनवाई है. हालांकि, इस मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. व्यक्ति ने अवैध जमीन पर इस मंदिर का निर्माण करवाया और किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्ति बनवा दी. लेकिन विवाद इसके बाद और बढ़ गया है |


हाल के दिनों में अयोध्या के राम मंदिर के अलावा गुजरात के अंकलेश्वर जिले में बने राम मंदिर ने भी चारों ओर सुर्खियां बटोरी थीं. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इस राम मंदिर से भी कलश यात्री निकाली गई थी. साथ ही कई भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे. इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोग शामिल हुए थे |


अंकलेश्वर में राजपीपला चौकड़ी के पास कृष्णकुंज सोसायटी के मोहनलाल गुप्ता ने यह मंदिर अपने घर में बनवाया है. यह मंदिर उनके घर के लास्ट फ्लोर यानि छत पर है. इस मंदिर में भगवान राम, माता सीता, हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति लगाई गई हैं. साथ ही मंदिर के द्वार पर पीएम मोदी और सीएम योगी की भी मूर्ति लगाई गई हैं. यानी उन्हें द्वारपाल बनाया गया है |


मोहनलाल गुप्ता ने मंदिर के बारे में बताया था कि उन्होंने मन्नत ली थी कि जब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा तो वो भी एक राम मंदिर बनवाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही. इसके अलावा मंदिर में पीएम और सीएम की मूर्ति लगाने पर मोहनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मदद से यह मंदिर बना है. इन्हीं के कारण रामलला अपने घर वापस लौटे हैं, इसीलिए उन्होंने मंदिर के बाहर दोनों की मूर्तियां लगवाई हैं. उनके मुताबिक मंदिर को बनाने में करीब 20 लाख रूपये खर्च किए गए हैं. इस राशि में सोसाइटी के दूसरे लोगों ने भी योगदान दिया है |


मंदिर में लगी पीएम मोदी और सीएम योगी की मू्र्तियों ने सभी का ध्यान खींचा लेकिन इन मूर्तियों के बारे में अब एक हैरान करने वाला सच सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मोहनलाल गुप्ता का यह घर अवैध जमीन पर बना है. और तो और, मंदिर को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस भी भेजा जा चुका है. जानकरी के मुताबिक इसी कार्रवाई से बचने के लिए मंदिर के मालिक ने मंदिर के बाहर द्वार पर पीएम और सीएम की मूर्तियां बनवाकर लगवाई हैं ताकि मंदिर के बहाने जमीन पर कोई कार्रवाई न हो पाए | फिलहाल इस मंदिर में राम भक्तों का उत्साह दिख रहा है. मंदिर में सुबह-शाम प्रभु राम की भव्य आरती होती है. साथ ही हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ भी कराया जाता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html