आंकड़े सिर्फ एक दिन के, चार हजार वाहनों के चालान पुलिस ने काटे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी- में हर साल की तरह इस बार भी नवंबर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया है | इसके चलते नोएडा की गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने हर एक मिनट में करीब तीन चालान काटे | इस कड़ी में गुरुवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ 4,000 से अधिक चालान यानी औसतन 2.7 प्रति मिनट चालान काटे गए |
जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार भर में ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कुल 4,012 चालान जारी किए गए, जबकि एक दर्जन से अधिक वाहन जब्त किए गए | गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने बुधवार को सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने और दुर्घटनाओं, चोटों और मृत्यु की घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया |
आंकड़ों के मुताबिक 4,012 चालानों में से 2,910 (72.53 प्रतिशत) दोपहिया वाहनों के किए गए | इसके बाद 413 नो पार्किंग के लिए, 109 चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं पहनने के लिए और 210 गलत लेन में ड्राइविंग के लिए किए गए | दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए 71 चालान, लाल बत्ती जंप करने के लिए 67, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी के लिए 37, मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए 19 और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग के लिए 27 चालान जारी किए गए | इसके अलावा, वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से 63 लोगों को दंडित किया गया, जबकि नौ वाहनों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण के लिए कार्रवाई की गई | शेष चालान “अन्य” श्रेणी में थे | इनके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 13 वाहनों को जब्त किया गया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments