google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लखीसराय केस में पुलिस अधीक्षक का बयान, पत्नी की बेवफाई में हुई गोलीकांड....

Nov 21, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक ही परिवार के छह सदस्यों को गोली मारने की घटना को पुलिस पत्नी की बेवफाई में प्रतिशोध का कारण बता रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी आशीष चौधरी और मृतक दुर्गा की पांच साल पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन दुर्गा का बाद में भागलपुर के एक युवक से अवैध संबंध हो गया।


लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने मंगलवार को बताया कि आशीष ने सोमवार को दुर्गा के परिवार के छह सदस्यों को गोली मार दी थी, जिसमें दुर्गा और उसके दो भाइयों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है।


आशीष और दुर्गा शादी कर चुके थे और पटना में रहते थे। इसी दौरान दुर्गा एक शो रूम में नौकरी भी करने लगी। इसी दौरान आशीष को इस बात का पता चला कि दुर्गा का किसी भागलपुर के युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा है। जब उसने उस युवक से बात की तब उसने दुर्गा के साथ कई अंतरंग तस्वीर आशीष को भेज दी। इसके बाद पति-पत्नी का संबंध खराब हो गया। दुर्गा वापस अपने घर आ गई।

विवादों के बाद दुर्गा कुमारी ने आशीष के साथ रहने से मना कर दिया था। हालांकि, आशीष चौधरी उसे अपने साथ रखना चाहता था। दुर्गा के माता-पिता से भी दुर्गा को अपने साथ रखने के संबंध में आशीष की बातचीत हुई थी। हालांकि, लड़की के माता-पिता भी इसके लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस का दावा है कि इसी आक्रोश में आशीष चौधरी ने सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना में प्रयुक्त एक हथियार को जब्त कर लिया गया है। इस बीच पुलिस ने घटना में मददगार उमेश साव और राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आशीष द्वारा लिखित दस पन्नों का एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें इन सभी बातों का जिक्र किया गया है। पुलिस आशीष चौधरी के चार सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html