google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वित्त विभाग को प्रदेश टीजीटी कला संघ ने भेजा ज्ञापन...

Nov 19, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला- प्रदेश वित्त विभाग मासिक किस्तों में डीए और एरियर भुगतान के लिए योजना बनाए। डीए और एरियर भुगतान के लिए राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश के वित्त सचिव को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, प्रदेश महासचिव विजय, स्टेट डेलीगेट्स संजय, दुनी चंद, सोहन, सुरेश, रणवीर, सागर, संजय, विजेश, विजय, सुभाष, राकेश, पवन, कुलबीर, यशपाल, जरनैल, रामकृष्ण, मोहिंद्र, रमेश, अमित ने कहा कि प्रदेश सरकार को अब अगले बजट सत्र के लिए आर्थिक योजना बनानी है और वर्ष 2016 से कर्मचारियों के वेतन आयोग का अधिकतम एरियर अभी तक नहीं दिया जा सका है। जबकि 12 प्रतिशत डीए और उसका एरियर भी देना बाकी है जो जनवरी 2024 से 15 प्रतिशत हो जाएगा।


इस तरह यह भुगतान जटिल बन जाएगा और कर्मचारियों का आर्थिक अधिकार समय पर उनको नहीं मिल रहा है। ऐसे में डीए का लंबित भुगतान वर्ष 2024 में सुनिश्चित करना होगा। जबकि डीए का एरियर भी एकमुश्त दिया जाना आपेक्षित है। वेतन आयोग का एरियर किश्तों में प्रतिमाह वेतन के साथ देना शुरू किया जाए, ताकि अगले वेतन आयोग से पहले वर्ष 2016 से लागू वेतन आयोग का लाभ दिया जा सके।


अगर किस्तों में भी भुगतान अब शुरू कर दिया जाए तो ही अगले तीन वर्षों में यह भुगतान संभव होगा। वित्त विभाग ने 2016 के पे स्केल देते हुए वर्ष 2012 के बढ़े हुए ग्रेड पे लाभ छीन लिए हैं। 2.59 फैक्टर लेने वालों को 2006 के स्केल अनुसार लाभ मिले हैं। वर्ष 2012 के हायर ग्रेड पे लाभ देने के एवज में कर्मचारियों को 4-9-14 में एक इन्क्रीमेंट नहीं दी गई थी और अब अगर उनसे हायर ग्रेड पे लाभ छीनने पर वह इन्क्रीमेंट बहाल की जानी चाहिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html