google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

100 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा संत रविदास मंदिर......

Aug 1, 2023
2 min read

मध्यप्रदेश का सबसे बड़े रविदास मंदिर का निर्माण सागर के बड़तुमा में होगा। 100 करोड़ की लागत से 11 एकड़ जमीन पर संत रविदास मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। संत रविदास मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। संत रविदास मंदिर को नागर शैली में भव्य निर्माण कराया जाएगा। मंदिर का निर्माण 10 हजार वर्ग फीट की जगह पर किया जाएगा।

संत रविदास मंदिर के साथ रविदास जी के दर्शन को प्रदर्शित करने वाले म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। म्यूजियम का निर्माण 14000 वर्ग फीट में होगा। म्यूजियम में चार गैलरी बनाई जाएंगी, जिसमें संत रविदास महाराज के जीवन को प्रदर्शित भक्ति मार्ग, निर्गुण पंथ, साहित्य को समावेश किया जाएगा। इसके अलावा लाइब्रेरी और संगत हाल में रविदास जी के भक्ति मार्ग, दार्शनिक विचारों के सभी साहित्य का संकलन उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले भक्त इन्हें पढ़ सकें। मंदिर परिसर में 12000 वर्ग फीट में भक्त निवास का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। भक्त निवास में 15 कमरे बनाए जाएंगे। जो सर्व सुविधा युक्त होंगे। वहीं, एक डोरमेंट्री का निर्माण भी कराया जाएगा। प्रवेश द्वार, पार्किंग सीसीटीवी फॉर लाइटिंग आदि की व्यवस्थाएं मंदिर परिसर में रहेंगी।

Comments

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html