google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राज्य स्तरीय फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 13,14,15 जनवरी....

Jan 7, 2024
1 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, जिंदल स्टील एंड पावर लि., इं. गां.कृ. विश्वविद्यालय एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 13,14 एवं 15 जनवरी 2024 को फल, फूल ,सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन गांधी नेहरू उद्यान, रायपुर में किया जा रहा है। प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि इस आयोजन का केंद्र आकर्षण, 33 जिलों के कृषक द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेकर दुर्लभ प्रजातियों की सब्जियां, फल, फूल का प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना ,उन्होने आगे बताया ,प्रत्येक वर्ष की भांति जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा लगभग 8000 से अधिक फूलों के गमले का प्रदर्शन दर्शकों के लिए नयनाभिराम एवं सुकून प्रदान करवाने वाला रहेगा । प्रकृति की और सोसायटी के सदस्यो द्वारा इंडोर प्लांट का प्रदर्शन किया जाएगा । स्कूली बच्चों और महिलाओं द्वारा पेंटिंग, सलाद, फूलों की सजावट बुके एवं तोरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा , कार्यक्रम का उद्घाघाटन मुख्य अतिथि माननीय विष्णु देव साय ,मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, के करकमलो द्वारा किया जाएगा एवं विशिष्ट अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल होंगे तथा समापन माननीय अरुण साव, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय राम विचार नेताम, कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html