google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बालोद पुलिस के तत्वाधान मे राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन...

Jan 5, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

बालोद - सिवनी बालाजी रिसॉर्ट पर मानव अधिकार के प्रति बेहतर जागरूकता हेतु बालोद पुलिस के तत्वाधान मे राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 13 जिले सुरजपुर, कोरिया, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, नारायणपुर, कोण्डागांव कांकेर से 18 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्व में इन प्रतिभागियों का जिला एवं संभाग स्तर पर क्रमशः दो चरणों में प्रतियोगिता हुई थी जिसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होकर बालोद पहुंचे।


कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव तथा अन्य विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालोद पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस जीवन और मानवाधिकार के मध्य महीन रेखा के संबंध में प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीआईजी आर.एस.नायक ने मानव अधिकार और मानव कर्तव्यों के बारे में अपनी राय रखी।


तत्पश्चात प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने मानव अधिकार को लेकर बेहतर तरीके से पक्ष-विपक्ष रखकर अपना विचार व्यक्त किया। मानव अधिकार के पक्षधरों ने शासन प्रशासन को निरंकुश होने से बचने के लिए, इतिहास मे हुए शोषण से बचाने के लिए मानवाधिकार की भूमिका के संबंध में अपना तर्क रखा। वही विपक्ष की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के बारे में अपनी राय रखी गयी। बेहतर पक्ष विपक्ष रखने वाले तीन प्रतिभागी अधिकारी कर्मचारी विजेता हुए जिसमें प्रथम स्थान पर प्रधान आर. संदीप देशमुख जिला राजनांदगांव, द्वितीय स्थान- उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डे, तृतीय स्थान पर प्रधान आर. निर्मल बड़ा जशपुर जिला रहें। मानवाधिकार पर किताब लिखने वाले प्रधान आरक्षक हुलेश्वर जोशी को भी विशेष पुरस्कार से नवाजा गया ।


विजेताओं को पुरूस्कार तथा सभी अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मुख्यअतिथि आर. एस नायक भा.पु.से (भूतपूर्व डीआईजी),अनिल योगी अधिवक्ता बालोद, एल. के. गवेल प्रोफेसर पी.जी. कॉलेज रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार हरबंस अरोड़ा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल दुबे मौजूद रहे ।


कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय नवनीत कौर छाबड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, बालोद रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डे, यातायात प्रभारी राकेश ठाकुर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी और बालोद शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html