google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जगदलपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी संजीव झा- 'आप'...

Sep 14, 2023
1 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • 'आप' प्रभारी संजीव झा का छत्तीसगढ़ दौरा

  • जगदलपुर में 'आप' पदाधिकारियों के साथ संजीव झा की बैठक

  • जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में प्रस्तावित रैली की तैयारियों का लिया जायजा- 'आप'

  • 'आप' पदाधिकारियों से संजीव झा ने ली रैली की तैयारियों का फीडबैक- 'आप'

रायपुर, 13 सितंबर 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आज बुधवार को जगदलपुर पहुंच 'आप' पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की प्रस्तावित जगदलपुर रैली की तैयारियों की समीक्षा की।

'आप' प्रभारी संजीव झा ने बताया कि 16 सितंबर को जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में प्रस्तावित रैली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रैली में जगदलपुर क्षेत्र के सभी मंडलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए मंडल व बूथ स्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 'आप' द्वारा जारी बयान के अनुसार संजीव झा ने जगदलपुर के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से जगदलपुर रैली की तैयारियों का फीडबैक लिया। साथ ही बैठक में संजीव झा ने बूथ स्तर पर रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या का विस्तृत विवरण व लालबाग ग्राउंड में रैली संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html