google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश सरकार और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में चुनाव को हिंसा की दिशा में ले जाने का रच रही षड्यंत्र : भाजपा

Aug 29, 2023
3 min read






























































  • भाजपा सांसद सोनी ने कहा : यह नितांत समझ से परे है कि एनएसयूआई के लोग आखिर विरोध किस बात का कर रहे थे?

  • सांसद सोनी ने आगाह किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को प. बंगाल बनाने का प्रयास न करें

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि सोमवार को जो व्यवहार कांग्रेस के गुंडों ने उनके (सोनी के) कार्यक्रम में किया, यह भविष्य की झलक है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार अब शांत छत्तीसगढ़ में चुनाव को अपराध और हिंसा की दिशा में ले जाने का षड्यंत्र रच रही है। सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को प. बंगाल बनाने का प्रयास न करें। सोनी ने सवाल दागा कि विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले चंद्र यान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग से आखिर कांग्रेस को तकलीफ क्यों हो रही है? सोमवार को इस वैज्ञानिक सफलता और मतदाता जागरुकता के विशुद्ध गैर-राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे और अमर्यादित आचरण पर क्षोभ व्यक्त करते हुए सोनी ने कहा कि इस तरह का आपराधिक आचरण करके कांग्रेस ने अपने चिर-परिचित राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन किया है। विदित रहे, सांसद सोनी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।


भाजपा सांसद सोनी ने बिरगाँव स्थित स्व. नंदकुमार पटेल महाविद्यालय में सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में घटे दुर्भाग्यजनक घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए एकात्म परिसर में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि यह नितांत समझ से परे है कि एनएसयूआई के लोग आखिर विरोध किस बात का कर रहे थे? चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने तो विश्व में भारत की धाक कायम की है और पूरा देश उससे गौरवान्वित हुआ है, क्या एनएसयूआई के लोग इस संबंध में हो रहे कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे? या फिर, क्या मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हो रहा कार्यक्रम विरोध का विषय हो सकता है? सोनी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता महाविद्यालयीन छात्राओं व महिलाओं की उपस्थिति के बावजूद गाली-गलौज, अश्लील नारेबाजी कर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि वहाँ केवल गुंडागर्दी करके हंगामा खड़ा करने और कार्यक्रम को बाधित करने की नीयत से ही एनएसयूआई के लोग पहुँचे थे। ऐसा इस महाविद्यालय में प्राय: होता है। सोनी ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं की मौजूदगी के बावजूद की गई गुंडागर्दी कांग्रेस की उसी राजनीतिक संस्कृति का परिचायक है, जिसके चलते कांग्रेस के शासनकाल में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाएँ तक अनाचार की शिकार हो रही हैं।


भाजपा सांसद सोनी ने कहा कि जिस कांग्रेस के मंत्री अनाचार की घटनाओं को छोटी घटना बताते शर्म महसूस नहीं करते, जिस कांग्रेस के मंत्री 'थोड़ी-थोड़ी पीने' की सलाह देते सामाजिक मर्यादाओं को ताक पर रख देते हैं, उस कांग्रेस और उससे जुड़े संगठनों के लोगों को ऐसे मंत्री किस तरह का संस्कार दे रहे हैं, सोमवार की घटना इसे प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त है। सोनी ने कहा कि यह भी दुर्भाग्यजनक था कि कांग्रेसी गुंडावाहिनी एनएसयूआई के निंदनीय आचरण को कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि समर्थन देते रहे खड़े थे, और यही रवैया उनका थाने में भी रहा जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने भी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करने का काम किया है। श्री सोनी ने कहा कि इस घटना के संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे। वह (सोनी) स्वयं महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं एवं छात्र जीवन से ही राजनीति में हैं, किन्तु ऐसी अभद्रता उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी, जहाँ शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों के समक्ष ऐसी भाषा का उपयोग किया जाता हो। श्री सोनी ने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है एवं छात्र जीवन की राजनीति में एनएसयूआई का इस तरह से व्यवहार यह दर्शाता है कि विद्यार्थियों का किस तरह गलत इस्तेमाल राजनीतिक दल कर रहे हैं!


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html