google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने यो-यो टेस्ट में मचाया तहलका.........

Aug 24, 2023
2 min read



























































दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में शुमार भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आगामी एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए हुए यो-यो टेस्ट (Yo-Yo Test) में तहलका मचाते हुए कुल 17.2 अंक हासिल किए | कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और वे कई मौके पर इसे साबित भी कर चुके हैं | क्रिकेट में फिटनेस का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है | ऐसे में एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले कोहली का यो-यो टेस्ट में 17.2 अंक से पास होना उन्हें काफी आत्मविश्वास देगा | कोहली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी |

बता दें कि, पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan & Sri Lanka) की संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित फिटनेस कैंप में इकट्ठा हुए हैं | इस दौरान फिटनेस के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 13 दिन का एक विशेष कार्यक्रम भी तैयार किया है | फिटनेस कैंप में पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने यो-यो टेस्ट में अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया | उन्होंने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए यो-यो टेस्ट के स्कोर को साझा किया | उन्होंने पोस्ट में लिखा कि खतरनाक यो-यो टेस्ट को खत्म करने की खुशी 17.2 स्कोर के साथ डन |

दरअसल, बीसीसीआई किसी भी टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस को मापने के लिए यो-यो टेस्ट करवाती है | इस दौरान कुछ-कुछ दूरी पर रखे कोन के बीच खिलाड़ी तय समय सीमा के भीतर दौड़ते हैं. धीरे-धीरे कोन की दूरी कम की जाती है, जिससे किसी खिलाड़ी की फिटनेस और उसकी चपलता को भी परखा जाता है | ज्ञात हो कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को कैंडी में करेगी | कुछ खिलाड़ी जो आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए गए थे, वे भी जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html