google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

50 से ज्यादा बार चाकू से वार, आरोपी खुशी में नाचा, 350 रुपए के लिए हत्या.....

Nov 23, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 350 रुपए के लिए एक लड़के ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने एक दो बार नहीं बल्कि 50 बार युवक पर चाकू से वार किया। आरोपी के सिर पर इस हद तक खून सवार था कि उसने नाबालिग की गर्दन काटने की कोशिश की औऱ उसके सिर पर लात भी मारी। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पहले पीड़ित के पास गया और बिरयानी खरीदने के लिए 350 रुपए मांगने लगा। पीड़ित ने देने से मना किया तो उसने उससे पैसे छीनने की कोशिश की जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबा कर बेहोश कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात के लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर आरोपी पीड़ित के शरीर को घसीटकर एक संकरी गली में ले जाता है और चाकू से वार करना शुरू करता है। वो युवक के गर्दन, कान और चेहरे पर चाकू मारता है। कुछ देर रुकने के बाद वो फिर पीड़ित को चाकू गोदने लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।


लगातार चाकू से वार करने के बाद आरोपी फिर कुछ देर रुकता है और चारों तरफ देखता है। इसके बाद वो फिर पीड़ित के सिर पर जोर से लात मारता है और घुटनों के बल बैठकर उसकी गर्दन काटता है। पीड़ित की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी फिर डांस करता हुआ भी नजर आता है। वहीं इस वारदात के बाद पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html