google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेंट विंसेंट पल्लोटी कॉलेज में स्कॉलरशिप एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम - 'उपलब्धि' का आयोजन...

Feb 6, 2024
2 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ आज स्कॉलरशिप एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम से हुआ.आज के कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला, कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी एवं रेव्ह फादर बिपिन किशोर मिंज ,प्रोविंशियल रेक्टर, रायपुर उपस्थित हुए.

प्राचार्य डॉक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि प्रतिवर्ष सेंट पैलोटी कॉलेज के द्वारा विभिन्न वर्गो में से मेघावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है जैसे शैक्षिक, खेल एवं विशेष वर्ग आदि। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी इसका आयोजन महाविद्यालय के द्वारा किया गया है

। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है और इनका सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है ताकि इस युवा शक्ति की शक्तियों का उपयोग कर भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व में पहचाना जाए । उन्होंने कॉलेज के द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामना प्रदान की।

कॉलेज के एल्यूमिनी द्वारा जिसमें मुख्य रूप से सुबोध हरितवाल राजीव मुंद्रा, आशीष डोलिया, प्रकाश अग्रवाल अर्पण सिंह, सौरभ ठाकुर एवं अविनाश चटर्जी ने विशेष स्कॉलरशिप अपने प्रिय जनों की याद में प्रदान की.कार्यक्रम में वॉइस प्रिंसिपल डॉक्टर जी पदमा गौरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई । आयोजन में मुख्य रूप से फादर अमित तिर्की डायरेक्टर, विभिन्न विभागों के विभाग का अध्यक्ष, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html