google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एसएसटी टीम को मिली थी सूचना, सवारी ऑटो से गांजा जब्त...

Nov 7, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- चक्रधरनगर पुलिस को गांजा रेड कार्रवाई में 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । तस्करों के कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर मादक पदार्थों पर कार्रवाई के लिए मुखबिर सक्रिय कर रखा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर को मुखबीर से सूचना मिली कि कनकतोरा (ओडिसा)- एकताल रोड़ की ओर से दो व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति एक विमल पान मसाला का थैला के अंदर एवं दूसरा व्यक्ति एक काला रंग का बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर सवारी ऑटो से रायगढ़ की ओर निकले हैं । थाना प्रभारी द्वारा एकताल बैरियर पर लगे एसएसटी टीम को अलर्ट कर गांजा रेड के लिए टीम एकताल रवाना किया गया । चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा एकताल बेरियर के पास ओड़िसा की ओर से आ रही ऑटो क्रमांक सीजी 13 वाई 6493 को रूकवाया गया।


सवारी ऑटो में चालक सहित पांच सवारी बैठे थे । पूछने पर चालक अपना नाम शहबाज खान निवासी मौदहापारा रायगढ़ और सवारी नवरतन मेहर निवासी बजरंगडीपा रायगढ़, मदन यादव निवासी बजरंग पारा रायगढ तथा मुखबीर के बताये अनुसार हुलिया वाले दो संदेही सवारी मिले जिन्होंने अपना नाम पता (1) देवीलाल मीणा पिता कन्हैया लाल मीणा उम्र 55 वर्ष साकिन आम्बेह लबाचक्र थाना फतेगढ जिला गुना मप्र (2) दौलत बंजारा पिता प्रेमसिंह बंजारा उम्र 32 वर्ष साकिन अम्बे थाना कुम्हराज जिला गुना मप्र का होना बताये ।


दोनों संदेहियों के संबंध में ऑटो चालक से पूछने पर दोनों को कनकतोरा (ओडिसा) से रायगढ के लिए 200 रूपये में सवारी बैठाना बताया। दोनों के पास रखे थैला और बैग की तलाशी में पुलिस को 10 किलो गांजा, कीमती 1 लाख रूपये का मिला जिसके संबंध में दोनों संदेहियों ने अवैध बिक्री के लिए लेकर जाना बताये । आरोपी – देवीलाल मीणा और दौलत बंजारा पर थाना चक्रधरनगर में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html