google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चेक पोस्ट पर SST टीम ने पकड़ा, 4 लाख का कंबल वाहन से जब्त...

Nov 2, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलरामपुर- जिले के विभिन्न चेकपोस्ट के माध्यम से एसएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगद समेत सामान जब्त किया है | टीम ने 3 लाख 91 हजार रुपये नगद समेत 400 कंबल जब्त किया है | SST टीम द्वारा जिले के धनवार चेक पोस्ट और रामानुजगंज के कन्हर नदी चेक पोस्ट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है |


धनवॉर चेक पोस्ट पर SST टीम ने 4 लाख 60 हजार रुपये की जीएसटी भी वसूली की है | भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है | जिसके तहत जिले के विभिन्न चेक पोस्ट में दल के गठन के माध्यम से अवैध रूप से ले जाने वाली सामग्रियों पर नजर रखी जा रही है |


इसी कड़ी में धनवार चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 15 DT 2300 से 1 लाख 30 हजार और दूसरे वाहन क्रमांक DL CG 4727 से 2 लाख 61 हजार 500 रुपये जब्त किया गया है | वहीं रामानुजगंज के कनहर चेक पोस्ट से SST टीम के द्वारा 400 नग कंबल जब्त किया गया है | जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार बताई जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html