एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, जानें कारण...50 से अधिक पुलिसवालों के खिलाफ लिया एक्शन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
गोरखपुर| गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बड़ा एक्शन लिया है। बांसगांव के थानेदार के साथ ही जिले के अलग-अलग थाना-चौकियों पर तैनात 70 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इन सिपाहियों पर एलआईयू की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह एक्शन लिया। लाइन हाजिर किए गए अधिकांश सिपाही थानेदारों के कारखास बताए जा रहे हैं।
जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए एसएपी की ओर से कार्रवाई की गई है। विभिन्न मामलों में शिकायतों और कार्य में लापरवाही पाए जाने बांसगांव के थानेदार चंद्रभान सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। बांसगांव थानेदार की शिकायत हुई थी। इसके अलावा विभिन्न थानों में तैनात 70 सिपाहियों को भी लाइन में भेज दिया गया। महकमे में चर्चा है कि सभी सिपाहियों के खिलाफ एलआईयू जांच कराई गई। जिसमें सामने आया कि कारखास सिपाहियों की मनमानी चल रही थी। इससे पुलिस की छवि खराब हो रही थी।
उधर, बस्ती में तैनात रहे एक बर्खास्त सिपाही पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले गिरोह का संचालन करने का आरोप है। शनिवार को एडीजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने आपबीती सुनाने के साथ ही अपने विरुद्ध दर्ज हुए दुष्कर्म के चार फर्जी मुकदमे की जानकारी दी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments