श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे जानें से कड़ाके की ठंड...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
श्रीनगर- कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जानी जाने वाली ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। श्रीनगर शहर का तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे चला गया। मौसम विज्ञान कार्यालय के एक बयान में कहा कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 3 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.8, कारगिल में माइनस 11.4 और द्रास में माइनस 11.9 रहा। मौसम कार्यालय के बयान में कहा गया, “जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 7.3, कटरा में 7.4, बटोटे में 6, भद्रवाह में 2.4 और बनिहाल में 7.6 डिग्री रहा।” कठोर सर्दी की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है, 30 जनवरी को समाप्त होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments