डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव, फॉगिंग के साथ सख्ती भी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शहर में डेंगू नियंत्रण के साथ सख्ती भी की जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा मिशन में कार्य करते हुए हर रोज सुबह से रात एंटी लार्वी लिक्वीड और पाउडर का छिड़काव व फागिंग कराया जा रहा है। कबाड़ी दुकान, रिपेयरिंग दुकानों की जांच और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। डेंगू मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए निगम की टीम द्वारा शहर विभिन्न वार्डों में संचालित कबाड़ी, टीवी, फ्रीज, आटोमोबाइल, पंचर दुकानों की जांच की जा रही है। ऐसे दुकान संचालकों को टूट फूट सामानों में या किसी भी स्तर पानी जमा नहीं होने देने की समझाइश दी जा रही है। इसी तरह वार्डों में सर्वे टीम द्वारा घूमकर घरों के कूलर, फ्रीज के ट्रे गमले व पुराने टायर, पुराने टूट फूट सामानों में जमें पानी को खाली कराया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments