एशियाई खेलों में भारत के एथलीटों को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने 100 से अधिक पदक जीतने पर बधाई दी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली । केंद्रीय युवा और खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चीन में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या 100 से अधिक होने पर एथलीटों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।” वे भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में हमारे एथलीटों ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई नए एशियाई रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं।
एथलेटिक्स में 29 मैडल और निशानेबाजी में 22 पदक जीतकर नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही भारत द्वारा 100 से अधिक पदक जीतना सुनिश्चित हुआ है।
मैं इन एशियाई खेलों में इतिहास रचने के लिए सभी खिलाड़ियों को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलोगे तो खिलोगे नारा देते हुए कहा था कि विचार प्रक्रिया में बदलाव और सुविधाएं उपलब्ध कराने से अच्छे परिणाम आएंगे और आज ऐसा ही हो रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments