google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खेल सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं - बृजमोहन अग्रवाल.....

Jan 2, 2024
1 min read



























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

1 जनवरी रायपुर

जिंदगी और क्रिकेट मैच दोनों में कम से कम एक बात सामान्य होती है। यह दोनों ही रोमांच से भरपूर रहते हैं। बाजी कभी भी पलट सकती है। बस हमको नई ऊर्जा के साथ लगातार संघर्ष करते रहना है। ये सीख दी वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जो रविवार को रायपुर में चल रहे 4 दिवसीय CGPL (छत्तीसगढ़ गुजराती प्रीमियर लीग) समापन समारोह में शामिल हुए। SECRSA स्टेडियम डब्ल्यू आरएस कालोनी में आयोजित CGPL के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, खेल सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते ही हैं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी यह जीवन की आवश्यकता है। खेल अनुशासन सीखता है। और अनुशासित व्यक्ति को जिंदगी में हार, दुख, परेशानियां नहीं डरा सकती वो हर स्थिति का डट कर मुकाबला करने के लिए तैयार रहता है। इसलिए सभी को खेलना भी चाहिए और खेलों से सीख भी लेनी चाहिए।

फाइनल मैच में साई सुथार समाज की टीम ने अंतिम गेंद में छक्का लगाकर कृषि 11 के हाथों से जीत छीन ली। बृजमोहन अग्रवाल ने विनर टीम को 31,000 रूपये एवं रनर अप टीम को 21,000 रूपये व ट्राफी प्रदान की और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमे से 2 महिला टीम भी थीं।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समापन समारोह में अध्यक्ष नितिन ढोलकिया, सचिव मनोज पारेख, निदेशक चंदू भाई बाबरिया, भावेश गोरसिया, मनीष भूपटानी, योगेश राजकोटिया, हितेश लोटिया, दीपेश ढाबलिया समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html