google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश, संभाग, ज़िला स्तर पर नियुक्त होंगे प्रवक्ता....

Oct 9, 2023
2 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • एनएसयूआई ‘ बोल छत्तीसगढ़िया बोल ‘ के तहत प्रवक्ताओं का हुआ साक्षात्कार, राजीव भवन में की गई भाषण प्रतियोगिता.....

  • प्रतिभागियों को कांग्रेस की 5 साल की जनकल्याणी योजनाओं के बारे में बोलने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया था....

रायपुर-छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आज राजीव भवन में आयोजित 'बोल छत्तीसगढ़िया बोल' कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले रखा गया। प्रवक्ता चयन कार्यक्रम को पिछले दो महीने से मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा प्रदेश के सभी संभागों में प्रेसवार्ता कर पोस्टर विमोचन किए थे।


मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पोस्टर विमोचन कर प्रवक्ता चयन कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश पर आज प्रवक्ता चयन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं सभी प्रतिभागियों को तीन-तीन मिनट मंच पर बोलने का मौका दिया गया। साथ ही उनका साक्षात्कार कर प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ की 5 साल की सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के बारे में बताना था एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल की विफलतियों को सभी के सामने रखना था।

NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ाई 15 साल कुशासन v/s 5 साल सुशासन के बीच होगी, 15 साल के कुशासन में जब प्रदेश में रमन सिंह मुख्यमंत्री थे | तब प्रदेश में नान घोटाला, आँख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, पूरे प्रदेश में चिट् फण्ड कंपनी का जाल, सैकड़ों गौ माताओं की भूख और प्यास से मौत, झलियामारी काण्ड, नक़ली दवाई, किसानो के साथ अत्याचार, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण, झिरम नरसंहार, नक्सलवाद का फैलाव, ऐसे अनगिनत कारनामे भाजपा सरकार के कुशासन में हुए और दूसरी तरफ प्रदेश में जब कॉंग्रेस सरकार आई भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने और बनते ही साथ किसानो का कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, आदिवासियों की अधिगृहित जमीन वापस देने का कार्य, धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल का निर्माण, बेरोजगारी भत्ता, सरकारी अंग्रेजी महाविद्यालय का निर्माण, PSC, व्यायापम के परीक्षा फार्म निशुल्क किए, राम वन गमन पथ का निर्माण, कौशल्या माता मंदिर निर्माण, ऐसे अनेको जनकल्याणकारी काम किए हैं।


मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने कहा हमने पिछले दो महीना से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में जाकर प्रेसवार्ता कर लोगों को बोल छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया था सभी लोगों ने इसमें बेहद हर्ष उल्लास के साथ राजधानी के राजीव भवन में इसका ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में हिस्सा लिये। सभी प्रतिभागियों को मोदी सरकार की विफलताओं एवं कांग्रेस की 5 साल की जनकल्याणी योजनाओं के बारे में 3 मिनट का समय दिया गया था | इस कार्यक्रम में सभी ने हिस्सा लिया और प्रदेश के छ: प्रवक्ता दो संभाग प्रवक्ता एवं तीन- तीन जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति होगी।

प्रवक्ता चयन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री संगठन हेमंत पाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष संकल्प मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी, अर्जुन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html