SPG की टीम आज आएगी..खुले वाहन में सवार होंगे पीएम मोदी, छह भव्य डोम बनेंगे......

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को कोड़ातराई में आयोजित जनसभा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर और भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अफसरों की टीम कल रायगढ़ पहुंचेगी। पीएम मोदी के रायगढ़ प्रवास को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य द्वय गुरूपाल सिंह भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मुकेश जैन, सुभाष पाण्डेय,श्रीकांत सोमावार, आलोक सिंह, विकास केडिय़ा, विलीस गुप्ता, रत्थू गुप्ता, मनीष शर्मा, दिबेश सोलंकी, कौशलेष मिश्रा, आशीष ताम्रकार समेत भाजपा नेताओं ने कल कोड़ातराई एयर स्ट्रीप समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। वहीं जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार भी कोड़ातराई हवाई पट्टी पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ातराई हवाई पट्टी पर अलग-अलग विशाल डोम बनाया जाएगा। वहीं तीन ग्रीन रूम का निर्माण किया जाएगा। मोदी की जनसभा को लेकर एक लाख की भीड़ जुटानेक का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर तीन अलग-अलग हैलीपेड्स बनाए जाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments