रफ़्तार ट्रक का कहर, एक की मौत और दो घायल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा- जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है | जहां एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया | हादसे में युवक की मौत हो गई है | वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं | पुलिस मामले की जांच कर रही है | यह दर्दनाक सड़क हादसा कटघोरा अम्बिकापुर नेशनल हाइवे के तानाखार के पास हुआ है | तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी |
बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई | इस हादसें में बाइक में सवार एक महिला समेत एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है | जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार गुरसियां निवासी हैं | घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने एम्बुलेंस से घायलों को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया | पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments