google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रैफिक पुलिस द्वारा एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड को रोकने के लिए स्पीड रडार किए गए तैनात..

Nov 8, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लुधियाना- शहर में समराला चौक से लेकर फिरोजपुर रोड चुंगी तक बन रहे एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के तहत 2 तिहाई हिस्से को ट्रैफिक के लिए चालू कर दिया गया है। एलिवेटेड रोड पर अप और डाउन रैंप के आस-पास 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तय की गई है जबकि एलिवेटेड रोड पर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तय है। हैरानी वाली बात है कि इस रोड पर लोग तय रफ्तार से ढाई गुना ज्यादा यानी 150 से भी ज्यादा की रफ्तार पर वाहन चला रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड को रोकने के लिए स्पीड रडार तैनात किए गए हैं, जो बारी-बारी से दोनों दिशाओं में वाहनों की रफ्तार चैक करते हैं। यहां रोजाना 25 से 30 लोगों के चालान किए जा रहे हैं।


इसके बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि सरकारी आंकड़ों की बात करें तो 55 फीसदी से ज्यादा सड़क हादसों में होने वाली मौत के पीछे कारण तेज रफ्तार ही है। तेज रफ्तार का चालान होने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड करने का भी नियम है। इसके साथ ही पहली बार अपराध पर 1,000 रुपये और दूसरे अपराध पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी तय किया गया है।


साल 2023 में ट्रैफिक पुलिस तेज रफ्तार पर रोक लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस वर्ष अब तक 2100 से अधिक चालान तेज रफ्तार के किए जा चुके हैं पर हालात यह हैं कि लोग पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं और गाड़ियों को हवा की रफ्तार से सड़कों पर उड़ाते हुए ले जा रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html