पुरानी बस्ती शिव चौक में साहू समाज की महिलाओं द्वारा शारदीय नवरात्रि पर हो रही माँ दुर्गा की विशेष आराधना....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोरबा: कोरबा जिले के पुरानी बस्ती स्थित शिव चौक, सहस्त्रेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध पावन स्थल पर पुरानी बस्ती साहू समाज की महिलाओं द्वारा वर्ष 2020 से लगातार शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। यह भूमि साहू समाज की है, जहाँ समाज की महिलाएँ प्रतिवर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे नौ दिनों तक भक्तिभाव से माता रानी की सेवा एवं आराधना करती हैं। नवरात्रि के दौरान यहाँ भक्तिमय वातावरण रहता है तथा महिलाओं द्वारा पूरे उत्साह, समर्पण और धूमधाम से धार्मिक आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है। पुरानी बस्ती साहू समाज की महिला इकाई की पदाधिकारी एवं समाज की सभी महिलाएँ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस आयोजन में महिला इकाई की संरक्षक पद्मिनी साहू, अध्यक्ष कमला साहू, सचिव खुशबू साहू, कोषाध्यक्ष जानकी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बाई साहू, उपाध्यक्ष साधना साहू, सविता साहू एवं सुखवारा साहू, सह-सचिव ज्योत्सना साहू, सह-सचिव गायत्री साहू, सलाहकार कलेश्वरी साहू, मधु साहू, पूनम साहू, लता साहू, दीपमाला साहू एवं पुन बाई साहू सहित पुरानी बस्ती साहू समाज की सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहता है। समाज की महिलाओं के सामूहिक प्रयास, श्रद्धा, सेवा और समर्पण से यह आयोजन प्रतिवर्ष भक्तिमय वातावरण में संपन्न होता है। माँ दुर्गा के प्रति अटूट आस्था के साथ साहू समाज की महिलाएँ इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments