google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में नशे पर रोक लगाने के लिए बनेगी विशेष सेल.....

Jan 4, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों का बढ़ता कारोबार सभी को चिंता में डालने वाला है और इस पर रोक लगाने के लिए नई सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस की विशेष सेल बनाए जाने की तैयारी है। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष सेल बनाये जाने एवं पुलिस, ड्रग कंट्रोलर एवं नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मध्य उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने, जिससे अपराधियों एवं अनैतिक कार्य करने वाले में पुलिस का भय हो, तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


गृह मंत्री शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की एवं प्रो-एक्टिव पुलिसिंग करने तथा छोटी सी छोटी घटनाओं एवं अपराधों में कम से कम समय में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया की पूरी समय सारिणी तय कर समय-सीमा में नियुक्ति की जाय। गृह मंत्री शर्मा ने गुजरात एवं अन्य राज्यों में सायबर इन्वेस्टिगेशन, क्राईम डिजिटलाईजेशन एवं अधोसंरचना विकास में किये जा रहे कार्य का अध्ययन कर इस दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी प्रभावी कार्य योजना तैयार किये जाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों के कल्याण विशेषकर नक्सली हिंसा में घायल कर्मचारियों के कल्याण के संबंध में भी त्वरित एवं संवेदनशील कार्य किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html