सपा ने गुंडे-माफियाओं को आगे बढ़ाने का काम किया - ब्रजेश पाठक....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा ने गुंडे-माफियाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के शासन में उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश देश में जल्द नंबर एक बनने जा रहा है।
मध्य प्रदेश दौरे पर जाते समय रविवार को उपमुख्यमंत्री थोड़ी देर झांसी सर्किट हाउस रुके। यहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी लोगों का झुकाव बीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। बनारस में विनायक ग्रुप के मालिक और सपा नेता अबू आसिम पर आयकर विभाग की छापेमारी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। बीजेपी का आयकर विभाग की कार्रवाई से लेना देना नहीं है। वहीं जातिय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल का उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments