google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई....

Jan 6, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर - एसपी संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। 2023 में अपराधों का अधिकाधिक निकाल करने के लिये निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारीसरकण्डा को, 10 मोटर सायकल एवं चोरी के जेवरात बरामदगी करने पर एसीसीयू के प्र.आर. बलवीर सिंह को, अल्पावधि में चोरी के आरोपी को पकड़कर शत-प्रतिशत बरामदगी के लिये प्र.आर. सत्य प्रकाश यादव को, रक्षित केन्द्र के कार्यों का लगन एवं परिश्रम से कर्तव्य निष्पादन के लिये प्र.आर. आबिद हुसैन को, महिलाओं के जेवरात उतरवाकर ठगी करने वाले दिल्ली गैंग के 12 सदस्यों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने पर ऐसीसीयू केआर. बोधू राम कुम्हार को, वर्षान्त में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने में लगन एवं परिश्रम से कार्य करने पर आर. नमित सोनी को, अपहृत नाबालिगों की विभिन्न प्रदेशों से बरामदगी के लिये म.आर. स्वाति बंजारे को एवं माननीय उच्च न्यायालय में दायरा याचिकाओं के जवाबदावा संबंधी कार्य में सराहनीय योगदान हेतु आर. मुकेश निराला को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से बिलासागुडी हॉल में सम्मानित किया गया है।


पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 2 आरक्षकों को सेवा से पृथक कर दंडित किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html