एसपी की तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजस्थान के बालोतरा में एसपी की तेज रफ्तार कार ने एक युवक की जान ले ली. कार चला रहे ड्राइवर ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मारी, जो कि इतनी तेज थी कि बाइक सवार इंजीनियर करीब 20 फीट उछलकर सड़क पर गिर गया. इससे उसकी मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एसपी की कार की स्पीड करीब 150 थी.
ये हादसा घटना जिले के बालोतरा-आसोतरा रोड माजीवाला गांव के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर में शिव विधानसभा क्षेत्र के बिसू कल्ला निवासी इंजीनियर किशोर सिंह (28 साल) बाइक से आसोतरा से बालोतरा की तरफ जा रहा था.
इसी दौरान माजीवला गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एसपी की कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर 20 फीट दूर गिरा. हादसे के बाद घायलावस्था में उसको नाहटा अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)






Comments