google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समाजवादी पार्टी विधायक पूजा पॉल भाजपा में हो सकती हैं शा‎मिल.... देखें रिपोर्ट

Jul 30, 2023
1 min read



























वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। जहां विपक्ष इं‎डिया गठबंधन के तहत बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है, वहीं भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने कुनबे को बढ़ाने की जुगाड़ कर रही है। जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को बीजेपी समाजवादी पार्टी और रालोद में बड़ी सेंधमारी करने जा रही है।


31 जुलाई को विपक्ष के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सपा की चायल से विधायक पूजा पाल भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। इसके अलावा कौशांबी जिले के एक और सपा विधायक भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। सपा से पूर्व राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।


कहा जा रहा है कि इन नामों के अलावा भी भाजपा में सपा और आरएलडी के कई नेता शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मऊ जिले के घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर भी अब एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और उनका योगी कैबिनेट में मंत्री बनना भी तय है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html