अस्पतालों की बदहाली पर सपा नेता अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राज्य में अस्पतालों की बदहाली पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बलरामपुर के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं को घटिया क्वालिटी का भोजन दिया जा रहा है। जिससे मरीज अपने घरों से खाना और नाश्ता मंगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
बता दें कि यूपी के अस्पतालों की हालात देखकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अखिलेश ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों का ध्यान नहीं रखा जाता। लखनऊ के लोहिया अस्पताल में दूसरे जिलों से आने वाले मरीजों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से बाहर खुले में मरीज और तीमारदार लेटने को मजबूर हैं। इन दिनों डेंगू और वायरल फीवर फैल रहा है। अस्पतालों में लगातार डेंगू के मरीज आ रहे है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी है। जो सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही है।
अखिलेश ने यह भी कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रसूताओं के लिए बने भोजन चार्ट का भी पालन नहीं होता है, इससे ज्यादा भाजपा की डबल इंजन सरकार की और क्या विफलता हो सकती है? उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देवरिया में 35 बेड पर 52 बच्चों का इलाज होते पाया गया। फिरोजाबाद के अस्पतालों में जितने मरीज आ रहे है उनके लिए बेड पूरे नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments