google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एसपी स्वयं निकले पैदल पेट्रोलिंग में, देर रात बैठे लोगों को दी चेतावनी.......

Aug 12, 2023
1 min read






















































शाम को विजुअल पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा स्वयं पैदल पेट्रोलिंग किया गया। एवं सूनसान जगहों पर संदिग्ध बैठकर नशा करने वाले एवं असमाजिक तत्वों को चेतावनी देकर,कार्यवाही करने के निर्देश दिये। धमतरी जिले के ऐसे स्थानों को जहां से शिकायत मिली थी उन सभी स्थानों को चिन्हांकित कर ऐसे असामाजिक तत्वों एवं सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्धव्यक्तियों,असमाजिक तत्वों एवं धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए। पुलिस टीम द्वारा एकलव्य मैदान एवं इनडोर स्टेडियम में जाकर वहां संदिग्ध बैठे लोगों को भी चेतावनी दी गई एवं अगली बार दिखाई देने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कि जायेगी। रोड में मनचले लड़को द्वारा देर रात में तेज गति से फर्राटेदार वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को भी यह निर्देश दी गई कि वे ऐसे चिन्हांकित जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग करें। पैदल पेट्रोलिंग में एसडीओपी के.के.वाजपेयी,थाना प्रभारी धमतरी निरी,ब्रिजेश तिवारी सहित क्यूआरटी. टीम के पुलिस जवान साथ रहे शामिल।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html